महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या/दिल्ली राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चौधरी जयंत सिंह को अगले तीन वर्ष के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। यह घोषणा 16 नवंबर को मथुरा के कोसी कलां में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई। इस अवसर पर रालोद के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल और युवा जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने 25 तुगलक रोड, दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर चौधरी जयंत सिंह को बधाई दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर चौधरी जयंत सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अयोध्या सहित पूर्वांचल से सैकड़ों पदाधिकारियों ने इस राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया अधिवेशन की मुख्य बातें एवं अध्यक्ष का वक्तव्य राष्ट्रीय अधिवेशन में चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी की आगामी रणनीति और देश की राजनीतिक स्थिति पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष उन्होंने कहा, “आज मुझे तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। NDA के साथ मजबूत भागीदारी चौधरी जयंत सिंह ने एनडीए के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। विपक्ष पर कटाक्ष: उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा,आज विपक्ष के पास परिवार है, नेता और नीति नहीं है, इसलिए विपक्ष फेल है। पार्टी की नीति और विस्तार उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय लोकदल के सक्रिय सदस्य बनने और चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उनके अनुसार, “गांव, किसान, गरीब की चर्चा होना ही रालोद की जीत है।” उन्होंने पार्टी के विस्तार को जरूरी बताया और सभी से सहयोग की अपील की।महिलाओं को आगे बढ़ाना उन्होंने रालोद के नेताओं को महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करने का निर्देश दिया और विश्वास दिलाया कि महिलाओं को शीघ्र आरक्षण का लाभ मिलेगा। छाता चीनी मिल का मुद्दा: अध्यक्ष ने बंद पड़ी छाता चीनी मिल को हर हाल में चलवाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने गन्ने का भाव 400 रुपये कर दिया है और रालोद मिल को फिर से चलवाएगी।चौधरी चरण सिंह जी की 125वीं जयंती पर विशेष आयोजन चौधरी जयंत सिंह ने घोषणा की कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा, और स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 125वीं जयंती देश भर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश में सवा करोड़ वृक्ष लगाए जाएंगे, जो उनके जीवन के मूल्यों और प्रकृति प्रेम को समर्पित होगा।