नेशनल जम्बुरी में अहरा के स्काउट करेंगे जनपद का नाम रोशन

बस्ती। नेशनल जम्बुरी में अहरा के स्काउट करेंगे जनपद का नाम रोशन, भारत स्काउट और गाइड के डायमण्ड नेशनल जम्बूरी उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा विकास क्षेत्र बनकटी के स्काउट अपना दम खम प्रदर्शित कर अपने विद्यालय के साथ साथ जनपद के नाम को रोशन करेंगे, यह जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि बच्चों के कार्यक्रम में प्रतिभागिता हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देश पर और खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव के देख रेख में तैयारी जारी है, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह व जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय द्वारा समय समय पर आवश्यक मार्गदर्शन भी मिल रहा है, इन लोगों द्वारा आज विद्यालय में आकर प्रतिभागियों को कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी, कहा कि बच्चों की प्रतिभागिता के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह और जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय ने बताया कि यह बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है, इस तरह के अवसर किस्मत वालों को मिलता है, बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी, समापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा किया जायेगा, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति, इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मौर्य, कंचन चौधरी, मृदुला, विजय लक्ष्मी यादव, प्रियंका यादव, शकुंतला, आशुतोष, केशवराम, स्काउट शिवम सिंह, स्काउट मो. सैफ आदि मौजूद रहे।