हीरागंज- महेशगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार तोमर ने अपने 41वें जन्मदिवस को अनोखे और प्रेरणादायी तरीके से मनाते हुए हीरागंज चौराहे पर यातायात माह के अंतर्गत राहगीरों को हेलमेट वितरित किए। उन्होंने बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोका, उन्हें हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक किया और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने प्रत्येक बाइक सवार को हेलमेट के साथ एक फूल देकर अगली बार हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने का संकल्प दिलाया। इस पहल को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा।
इस दौरान एसएसआई नीरज कुशवाहा, एसआई बृजेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, शिवा प्रजापति, वंदना वर्मा,वीरपाल, आरपी यादव, सुमित सिंह सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।