जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर — जनपद संतकबीरनगर में चमरसन से देवरी मार्ग स्थित कठिनैयाँ नाले पर 3×15 मीटर आरसीसी पुल निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। शुक्रवार को शाम 4:00 बजे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बताया कि इस परियोजना के लिए 23 करोड़ 25 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की पहल पर यह महत्वपूर्ण परियोजना तेजी से आगे बढ़ी है और निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। पुल बन जाने से एनएच-27 और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन की दूरी लगभग आधी हो जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में आसानी होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं और इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।