इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अधिवेशन में उठे मुद्दे
बस्ती। शुक्रवार को नलकूप कालोनी स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन मंें इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन ई. अशोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में समस्याओं पर विचार के साथ ही दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जिलाध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह की देख रेख में सर्व सम्मति से हुये चुनाव में ई. धर्मेन्द्र सिंह अध्यक्ष, ई. सुमित सिंह उपाध्यक्ष, ई. अंतिमा वर्मा सचिव, ई. अरविन्द साहनी कोषाध्यक्ष, ई. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव लेखा सम्प्रेक्षक चुने गये।
निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि राज्य कर्मचारी इंतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर अनेक विभागों में कर्मचारी समस्यायें लम्बित है। सेवा निवृत्त कर्मचारी अपने देयकों के भुगतान के लिये भटक रहे हैं किन्तु विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नही है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आये दिन बिना पक्ष सुने कर्मचारी दण्डित हो रहे हैं। इन सवालों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कोरोना काल के डेढ वर्ष के रोके गये मंहगाई भत्ते को लेकर संघ निरन्तर संघर्षरत है। उन्होने कहा कि एकजुटता से ही समस्याओं का हल निकलेगा। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जिलाध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह ने संवर्ग की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि सरकार द्वारा पूर्व से मिल रहे भत्तों को समाप्त कर कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। इन सवालों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा।
अधिवेशन में मुख्य रूप से ट्यूबेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएाशन के मंत्री सन्तोष राव, ई. महेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, अरविन्द यादव, सुमन प्रजापति, संध्या गुप्ता, राम पुजारी, विवेकानन्द यादव, राजकुमार, धर्मदेव, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।