महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल समाज द्वारा बुधवार को ब्रह्मऋषि मोदनसेन महाराज जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जहां समाज के लोगों ने महाराज श्री की पूजा-अर्चना कर समाज के कल्याण की कामना की, वहीं मानवता का संदेश देते हुए श्री राम राजकीय चिकित्सालय अयोध्या धाम में मरीजों के बीच फल वितरण भी किया गया। रायगंज स्थित कानकुब्ज हलवाई मंदिर में मोदनसेन जयंती समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया। सभी ने मोदनसेन महाराज के चित्र की पूजा-अर्चना कर उनके दिखाए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पूजा-अर्चना के बाद समाज के पदाधिकारियों और अयोध्या व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा श्री राम राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों में फल वितरित किया गया। यह सेवा कार्य समाज के सामाजिक दायित्व के निर्वहन का प्रतीक था।
इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता मोदनवाल समाज के अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की। इस दौरान अनूप गुप्ता, अचल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, जयप्रकाश मोदनवाल, राकेश गुप्ता, लाल जी गुप्ता, ओंकार मोदनवाल, लालजी गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, भोलाराम मोदनवाल सहित मोदनवाल समाज और अयोध्या व्यापार मंडल के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।