काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच पंजीकृत की 177 वीं गोष्ठी शनिवार को मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड, नियर हरिनगर चन्दुआ छित्तुपुरा में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता टीकाराम आचार्य, मुख्य अतिथि फुर्तीला बनारसी, संचालन मुनींद्र कुमार पाण्डेय मुन्ना ने किया।
इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना राम जतन पाल ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, शैलेंद्र अमबष्ट , मुनींद्र पाण्डेय ,राम जतन पाल, टीकाराम आचार्य, जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव टोपी, फुर्तीला बनारसी, मोहकम बनारसी, अरूण कुमार, सत्यनारायण जी इत्यादि रहे। आज की गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचना का काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी