अयोध्या में गुरु कृपा कुंज में भव्य वार्षिक भंडारा संत सेवा और सद्भाव का संगम

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। भक्ति और सद्भाव की पावन नगरी अयोध्या धाम में स्थित गुरु कृपा कुंज, सोना देवी मार्ग, वासुदेव घाट, ऑरेंज होटल के पीछे, में एक भव्य वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। कथा वाचिका राम किशोरी जी और महंत द्रोपदी दासी की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में अयोध्या के विशिष्ट साधु-संतों और गृहस्थों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सुबह से ही आश्रम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जहाँ उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को कृतार्थ किया। आयोजन स्थल: गुरु कृपा कुंज, सोना देवी मार्ग, वासुदेव घाट,
अयोध्या धाम।आयोजक: कथा वाचिका राम किशोरी जी एवं महंत द्रोपदी दासी। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों का आदर-सत्कार किया। पूज्य संतों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों को अपना आशीर्वाद दिया। भंडारे के दौरान पूरा क्षेत्र भजन-कीर्तन और रामनाम की ध्वनि से गूँज उठा, जिससे वातावरण अत्यंत आध्यात्मिक हो गया।
आयोजकों ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन संत सेवा और समाज के प्रति आस्था व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो अयोध्या की संत परंपरा और सामाजिक सद्भाव का अद्भुत उदाहरण बना।