बस्ती: देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह सात बजे जिला मुख्यालय पर रन फार यूनिटी (एकता के लिए दौड़) का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ को बस्ती रेंज के उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) संजीव त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह स्वयं एसपी अभिनन्दन, एएसपी श्यामकांत व सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने दौड़ में पुलिस कर्मियों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जिला मुख्यालय के अलावा सभी 16 थानाक्षेत्रों में भी रन फार यूनिटी आयोजित की गई, जिसमें शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, एसओ पुरानी बस्ती महेश सिंह, लालगंज संजय कुमार, कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, नगर विश्वमोहन राय, मुंडेरवा प्रदीप सिंह,वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी, रुधाैली विजय कुमार दुबे, सोनहा चंदन कुमार, कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव, छावनी जनार्दन प्रसाद व परसरामपुर में एसओ भानुप्रताप सिंह, महिला थाने की एसएचओ डा.शालिनी सिंह व उनकी टीम ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को चरितार्थ किया।
—–