मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी को हिंदू युवा वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। न्याय मार्ग स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित सभा का नेतृत्व जिला महामंत्री विनय सिंह ने किया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महामंत्री विनय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्म देने वाली मां सावित्री देवी का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन त्याग, सादगी और संस्कारों की मिसाल रहा। उन्होंने कहा कि सावित्री देवी के जीवन से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी और राष्ट्र उन्हें सदैव याद रखेगा। शोक सभा में विनय सिंह, कन्हैयालाल, विजय द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, रवि शुक्ला, प्रमोद पांडेय, अमित सिंह, दुर्गेश पांडेय, धर्मेंद्र सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Views Today : 16131
Who's Online : 21