अयोध्या में श्रीराम कथा और श्रीमद्देवीभागवत महापुराण का शुभारंभ आज से
श्रवण लाभ देंगे कथा व्यास श्री प्रकाशचंद्र जी महाराज
अयोध्या। पावन रामनगरी में भक्तिमय माहौल के बीच आज से अष्टोत्तरशत बाल्मीकि रामायणान्तरगत मूल पाठ सहित श्रीराम कथा एवं श्रीमद्देवीभागवत महापुराण अनुशीलन का शुभारंभ होने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 24 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस दिव्य कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास प्रकाशचंद्र महाराज द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार, 24 अक्टूबर को मंगलाचरण, रामायण महिमा एवं मंगलमयी कथा यात्रा से होगा।
कथा स्थल पर प्रतिदिन विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा —
25 अक्टूबर को शिव विवाह, 26 को श्रीराम जन्मोत्सव, 27 को बाल लीला, 28 को फुलवारी एवं विवाहोत्सव, 29 को वन गमन, 30 को भरत चरित्र, 31 को सुंदरकांड तथा 1 नवम्बर को राम राज्याभिषेक का आयोजन होगा।
मुख्य यजमान ललिता शर्मा एंव गिरिराज शर्मा है l
पूरे आयोजन स्थल को भक्ति, भजन और रामनाम के जयघोष से अलंकृत करने की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। अयोध्या में यह कथा श्रृंखला श्रद्धालुओं के लिए दिव्य और आत्मिक अनुभव का केंद्र बनने जा रही है।