जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर दीपोत्सव का पर्व दिपावली पर बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित जनता समेत पूरे जनपद वासियों को बधाई दी। उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की है।
दीपावली का महत्व
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आये थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। दीपावली पर्व मर्यादा, सत्य, कर्म और सद्भावना का संदेश देती है।
विकास की रोशनी
विधायक ने कहा कि पटाखों और दीपों की रोशनी में नहाया वातावरण धरती पर आकाश होने की गवाही देता नजर आ रहा है। विकास की रोशनी गांव गांव तक पहुच चुकी है। लोगों में परस्पर स्नेह की जड़े और गहरी हो यही प्रभु श्रीराम से कामना है।
स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील
विधायक अंकुर राज तिवारी ने भाजपा के ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान के तहत स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर एकजुटता व भाईचारे का संचार का संदेश फैलाना भी बहुत ही महत्वपूर्ण है।