बैरिहवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 350 से अधिक मरीज लाभान्वित
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बैरिहवा मोहल्ले स्थित सत्यवती स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती के सचिव एवं ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।
शिविर का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा एवं इंद्रजीत पाण्डेय एचजीए एलआईसी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताया। शिविर में 350 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आर्थिक कारणों से उपचार में होने वाली कठिनाइयों को कम करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करना आवश्यक है। समाज के जरूरतमंद एवं सामान्य नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराना ही इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और मानवता की भावना से ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर के आयोजन में अजीत कुमार श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जयगोविन्द श्रीवास्तव, राधेरमन यादव, दीनानाथ मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में रंजीत श्रीवास्तव ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले अतिथियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।






Views Today : 16128
Who's Online : 21