बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) बस्ती जनपद निवासी सुरेन्द्र कुमार गौतम को ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। यह निर्णय राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ।
घोषणा के बाद बस्ती पहुंचे सुरेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि ग्राम प्रहरियों के हक और अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करता रहूंगा। उनका लक्ष्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि चौकीदारों को उनका न्याय और सम्मान दिलाना है। सुरेंद्र गौतम ने जानकारी दी कि 15 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में एक दिवसीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें वह स्वयं उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों की समस्याओं को उजागर करना, सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाना और एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा।
सुरेन्द्र कुमार गौतम को ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किये जाने पर अनेक पदाध्किारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।