महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या गंगोली डिहवा । जय मां दुर्गे रामलीला समिति, गंगोली डिहवा, अयोध्या द्वारा आयोजित 44 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल तिवारी ने फीता काटकर रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया, जिसके बाद प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित पौराणिक कथाओं का मंचन शुरू हुआ।
शुभारंभ के पश्चात सर्वप्रथम नारद मोह के प्रसंग का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।
जोर-शोर से चल रही तैयारियां
समिति के अध्यक्ष सनी सिंह के नेतृत्व में इस वर्ष के भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति ने इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ तय कर दी हैं।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में सुधीर सिंह, सतीश सिंह, मिंटू, गणेश सिंह, दिलीप सिंह, गुलाब सिंह, राजेश विश्वकर्मा, जतन विश्वकर्मा, कृष्ण मोहन पांडे, कृष्ण कुमार पांडे, अमरजीत यादव, ओम सिंह, और शैलेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
मुख्य अतिथि और संचालन
समिति ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल तिवारी मौजूद रहे। रामलीला के मंचन और संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन ओम सिंह, अनमोल सिंह और सतीश सिंह द्वारा किया जाएगा, जो दर्शकों को पौराणिक कथाओं का जीवंत अनुभव प्रदान करेंगे। कटिया वी डी सी आकाश पांडे भी विशेष रूप से सहयोग कर रहे हैं।
समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और संस्कृति का बड़ा केंद्र बनेगा, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला का अलौकिक मंचन देखने के लिए एकत्रित होंगे।