बाघराय में शांति भंग करने वाले 2 गिरफ्तार: एण्टी रोमियो टीम ने भ्रमण के दौरान की कार्रवाई

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत भ्रमणशील कार्यक्रम के दौरान की गई। पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा विश्वास बहाली के लिए लगातार प्रयास कर रही है। एण्टी रोमियो टीम बाघराय थाना क्षेत्र में महिलाओं से संवाद स्थापित कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इस सूचना पर टीम ने तत्काल कार्रवाई की।मौके पर पहुंचकर टीम ने लल्ला पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे (लगभग 45 वर्ष) और आशीष कुमार पुत्र मुन्नालाल (लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त पुवांशी गांव, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं। उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस (निरोधात्मक कार्यवाही) के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।प्रतापगढ़ पुलिस ने दोहराया है कि वह मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।