मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाया गया जागरुकता अभियान

पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में दिनांक 04.10.2025 को जनपद बहराइच के समस्त थानों की मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न कॉलेज, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं अन्य सार्वजनिक तथा भीड़-भाड़ वालो स्थानों पर मिशन शक्ति जागरुकता अभियान व साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं, महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को जागरुक किया गया ।

इस अवसर पर समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि व महिला सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्पडेस्क के कार्य, उद्देश्य और उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही वर्तमान में प्रचलित साइबर जागरुकता अभियान माह के अन्तर्गत लोगों को साइबर अपराध से बचाव के तरीको जैसे- किसी भी अनजान नम्बर से कॉल आने पर अथवा लिंक प्राप्त होने पर बिना पुष्टी के कोई प्रतिक्रिया न दें तथा साइबर अपराध/ साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरुक किया गया ।