आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती की शुभ अवसर पर अध्यक्ष महोदया द्वारा माननीय सभासद के साथ झंडारोहण करते हुए भारत माता, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी,व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माला पहनाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया । आज के शुभ अवसर पर Mission shakti फेज 5.0 के अंतर्गत आज छात्रों ने संभाला एक दिन का नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी
पद का कमान। इस दौरान एक दिन की अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी द्वारा सफाई मित्र सम्मान समारोह करते हुए नगर पंचायत बनकटी के सफाई मित्रो को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत बनकटी की अध्यक्ष महोदया ने छात्रों के उज्जवल भविष्य कि कामना किया। कार्यक्रम के दौरान निकाय की अध्यक्ष महोदया श्रीमती उर्मिला जी, विवेकानन्द शुक्ला जी,अतुल पाल जी, माननीय सभासद श्री दिनेश जी, विनोद जी,सुभाष जी,ऋषिराज मुनि जी, साधु सरण जी,सुन्दर जी एवं नगर पंचायत के कर्मचारी आशीष श्रीवास्तव,दीपिका वर्मा,विशुन देव, भगवानदीन, सूरज यादव, दीन दयाल,विनय,आदि लोग मौजूद रहे।