महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। बस्ती जिले के हरैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने अयोध्या स्थित राजकीय श्री राम अस्पताल के डॉक्टर अविनाश द्विवेदी के विशिष्ट कार्यों और मरीजों के प्रति उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। हरैया विधायक अजय सिंह ने डॉ. अविनाश द्विवेदी मरीजों के प्रति समर्पण और सेवा भावना पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अविनाश द्विवेदी जैसे समर्पित चिकित्सकों के प्रयासों से ही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ. अविनाश द्विवेदी ने संकल्प लिया कि वे मरीजों के हित को ही सर्वोपरि मानेंगे और उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य अस्पताल में आने वाले हर मरीज को सर्वोत्तम उपचार और सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर के.के. सिंह (ब्लॉक प्रमुख, विक्रमजोत), वाई.पी. सिंह (प्रशासनिक अधिकारी, राजकीय श्री राम अस्पताल), अर्जुन सिंह (प्रधान), रंजन सिंह सौरभ, सुनील सिंह माने, जीतू मिश्रा (पूर्व प्रधान), और विधायक प्रतिनिधि शशांक सिंह व हरिशंकर तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।