बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत सशक्त नारी में समृद्ध प्रदेश के अन्तर्गत कन्या पूजन कार्यक्रम प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून के नेतृत्व में किया गया। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। जिसमें निया कन्नौजिया, तान्या शर्मा, पायल शर्मा, साक्षी पाठक, रिया भारती, मुस्कान भारती, भैरवी तिवारी, चांदनी गौतम, आरुही शामिल रही।
इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं अंजुम परवीन, अल्का पाण्डेय, शबाना-अंजुम, रीता देवी, खालिदा परवीन, अल्सबा, नुसरत फाल्मा, आरिफा खातून, हुमा सदफ शकील, प्रेमलता, नजराना बकूल, रचना सिंह, हेमलता यादव, नेहा शर्मा. सुप्रभा पाण्डेय सावित्री आदि मौजूद रही।