मेडिकल और फार्मेसी में करियर बनाने का सुनहरा मौका: सूर्या और एसआर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जितेन्द्र पाठक

संतकबीरनगर।मेडिकल और फार्मेसी क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले के दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों — सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मीरगंज और एसआर हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज — ने नए शैक्षणिक सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

 

सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी में छात्र D.Pharma और B.Pharma पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं, जबकि एसआर हॉस्पिटल और पैरामेडिकल कॉलेज में D.Pharma कोर्स के लिए प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं।

 

कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, 25 सितंबर कल से काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।

 

चतुर्वेदी परिवार के नेतृत्व में संचालित ये दोनों संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता, अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक प्रयोगशालाओं और छात्रों के समग्र विकास के लिए विशेष पहचान रखते हैं। प्रबंधन का कहना है कि छात्रों को ऐसा शैक्षणिक वातावरण दिया जाएगा, जहां वे न सिर्फ़ पढ़ाई में उत्कृष्ट बन सकें बल्कि अपने पेशेवर जीवन के लिए भी पूरी तरह तैयार हो सकें।

 

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी बैनर पर दिए गए कॉलेज कोड को लॉक कर अपना प्रवेश सुरक्षित कर सकते हैं। यह अवसर मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं को उनके सपनों को साकार करने का सुनहरा मौका देगा।