लखनऊ, : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत मैलानी स्थित मनोरंजन संस्थान में आज ‘रेलपथ संरक्षा और संरचना’ विषय पर एक तकनीकी संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।संगोष्ठी में सहायक मंडल इंजीनियर श्री प्रभात कुमार ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और उपयोगी व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने रेल संरक्षा के महत्व और नवीनतम तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को तकनीकी जागरूकता बढ़ाने और राजभाषा के प्रचार-प्रसार के महत्व पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, श्री रामदेव यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीवे), ने रेलपथ संरक्षा और संरचना के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की।स अवसर पर विभिन्न विभागों के 34 रेलकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। संगोष्ठी का उद्देश्य कर्मचारियों में तकनीकी और सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाना और राजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करना बताया गया।