तीन दिन से लापता तीन किशोर सकुशल मिले, अयोध्या जल पुलिस ने परिजनों से मिलाया

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।जनसेवा और सुरक्षा का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए अयोध्या जल पुलिस ने तीन लापता किशोरों को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र निवासी —आदर्श वर्मा (पुत्र अंगद वर्मा, उम्र 13 वर्ष) बलवंत कुमार (पुत्र संत प्रकाश, उम्र 14 वर्ष) सत्यम वर्मा (पुत्र मनीराम वर्मा, उम्र 13 वर्ष) तीन दिन पहले घर से लापता हो गए थे।परिजनों ने हर जगह तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच सूचना मिली कि तीनों किशोर संत तुलसीदास घाट (कच्चा घाट)अयोध्या पर दिखाई दिए हैं। जल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर तीनों को सुरक्षित बरामद किया।इस कार्य में जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव, कांस्टेबल सुरेंद्र यादव तथा स्थानीय सहयोगी बृजेश की अहम भूमिका रही।किशोरों को सुरक्षित घर लौटते देख परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं। उन्होंने जल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा तीन दिन से हमारे बच्चे लापता थे, हर जगह ढूंढा लेकिन कहीं पता नहीं चला। जल पुलिस की मदद से हमारे बच्चे सुरक्षित लौट आए। हम पुलिस टीम के हमेशा आभारी रहेंगे।इस घटना से एक बार फिर साबित हुआ कि जनता की सेवा और सुरक्षा ही अयोध्या जल पुलिस का धर्म है।