लीडर ट्रेनर दिनेश सिंह के प्रथम आगमन पर हुआ भभ्य स्वागत

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) आज दिनांक 06 सितम्बर 2025 को लीडर ट्रेनर स्काउट दिनेश कुमार सिंह का भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती में प्रथम आगमन पर भभ्य स्वागत हुआ, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट आदर्श मिश्रा, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट प्रमोद कुमार आदि ने बुके देकर और पटका पहना कर स्वागत किया, लीडर ट्रेनर दिनेश सिंह के कहा कि स्काउट गाइड आपसी साहचर्य व सेवा भाव के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है, एक दूसरे के जनपदों, जिला संस्थाओं में आने जाने से कुछ न कुछ छोटा बड़ा अंतर, परिवर्तन और देखने सीखने का अवसर प्राप्त होता है, इस बीच स्काउटिंग से जुड़ी तमाम बातों व संस्मरण पर चर्चा हुई, आगामी क्रिया कलापो के बारे में विचार साझा किए गए, जिला सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि सीनियर लीडर ट्रेनर स्काउटिंग की थाती होते हैं उनसे सीखने वाले, नित्य प्रति कुछ न कुछ सीख सकते हैं, कहा कि प्रदेश के सक्रिय लीडर ट्रेनर्स में दिनेश कुमार सिंह को एक अलग मुकाम हासिल है, इस अवसर पर कुलदीप सिंह, आदर्श मिश्र, प्रमोद कुमार, अबू अनस मेकरानी आदि मौजूद रहे।