अनुराग लक्ष्य, 23 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
जिसने भी आदित्य धर के निर्देशन में धुरंधर पार्ट 1 और धुरंधर पार्ट 2 देखी है, उन्हें रणवीर सिंह की प्रतिभा के बारे में कुछ भी समझाने की ज़रूरत नहीं है।
वैसे देखा जाए तो रणवीर सिंह बहुत पहले ही अपने आपको साबित कर दिया था, जब उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजी राव मस्तानी में अपने उत्कृष्ट अभिनय से सबको चौंका दिया था।
इसमें कोई शक नहीं कि रणवीर सिंह ने बहोत कम समय में खुद को तराश कर हीरा बनाया लिया, तभी तो आज निर्माताओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
आपको बताते चलें कि इस वक्त जय मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म प्रलय की चर्चा बहुत ज़ोरों पर चल रही है। यह फिल्म 300 करोड़ रुपए के बजट में बन रही है। जिसकी कहानी देश में प्रलय और महामारी पर आधारित है।
इसी के साथ आदित्य धर की आगामी मूवी में भी रणवीर सिंह अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। साथ ही कियारा आडवाणी के साथ ही उनकी आगामी मूवी भी फ्लोर पर जा रही है।
चौंकाने वाली बात यह है कि संजय लीला भंसाली अपने एक बड़े ड्रीम फिल्म बैजू बावरा में भी रणवीर सिंह की कास्ट कर चुके हैं जिसमें रणवीर सिंह तानसेन की भूमिका में नज़र आयेंगे।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 10396
Who's Online : 12
