डाकघर बचत अभिकर्ताओं की दो दिवसीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

बहराइच । जिला बचत कार्यालय में जिला बचत अधिकारी राजन सिंह की अध्यक्षता व कनिष्ठ सहायक हर्षित शर्मा द्वारा 20 व 21 अगस्त 2025 को दो दिवसीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। शासन द्वारा बचत योजना में निवेश हेतु जनपद को आवंटित लगभग रू. 131 करोड़ रूपये की पूर्ति हेतु डाकघर/उपडाकघरों में नियुक्त अभिकर्ताओं द्वारा बैठक में प्रतिभाग करने के साथ निवेश कराने में आ रही समस्याओं को संज्ञान में लाया गया। जिसके समाधान हेतु अपेक्षित कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा अभिकर्ताओं को बचत योजनाओं में अधिकाधिक निवेश कराने के निर्देश भी दिए गए। अभिकर्ताओं में मुख्य रूप से लाडला प्रसाद, दिनेश सिंह, पीयूष जैन महिला अभिकर्ता में विनोद कुमारी, गीता वर्मा, अंजली श्रीवास्तव, नीलम कुमारी एवं अन्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः