अनुराग लक्ष्य, 23 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
आप यकीन मानें कि हिंदी सिनेमा को अमर करने वाले कलाकारों में मोती लाल, सोहराब मोदी, बलराज साहनी, पृथ्वी राजकपूर , दिलीप कुमार और राज कुमार का नाम अगर सर ए फेहरिस्त आता है तो उसी दौर के हमें एक ऐसे अभिनेता को भी नहीं भूलना चाहिए जिन्हें हम और आप इफ्तेखार हुसैन के नाम से जानते और पहचानते हैं।
आपको बताते चलें कि पुलिस की वर्दी को जीवंत करने वाले अभिनेता इफ्तेखार हुसैन के बहोत बड़े फैन थे ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार साहब। जिन्होंने इफ्तखार साहब के साथ एक दर्जन फ़िल्मों से ज्यादा फ़िल्मों में एक साथ काम किया।
इफ्तेखार हुसैन का ज़िक्र करते ही एक ऐसे अभिनेता का अक्स दिमाग में उभरता है जिसके बारे में जितना भी लिखा जाए कम है।
तकरीबन 5 दशक तक हिंदी सिनेमा के रुपहले परदे पर एक ऐसा अभिनेता हमारे सामने रहा। जिसको हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने सिर्फ वर्दी की शक्ल में ही देखा। कभी आई जी, कभी डी आई जी या सीनियर इंस्पेक्टर के रोल को निभाते निभाते जवानी से बुढ़ापे तक पहुंच गए लेकिन उनकी यह इमेज कभी खत्म नहीं हुई।
इसके साथ अगर कभी एक दो रोल उन्होंने कुछ हटकर भी निभाए तो वो रोल भी उनके लिए वरदान साबित हो गए। मिसाल के तौर पर कभी वोह अगर जमींदार या भोजपुरी फिल्मों में पिता का भी रोल निभाए तो वोह फिल्म भी सुपर डुपर साबित हुई।
अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार में एक गैंगस्टर बॉस की जो भूमिका इफ्तेखार हुसैन साहब ने निभाई उसे कैसे भूला जा सकता है। या अमिताभ बच्चन की ही फिल्म डॉन में निभाया गया उनका किरदार कैसे भूला जा सकता है। इस महान कलाकार इफ्तेखार हुसैन साहब को हिंदी सिनेमा भले ही भूल जाए लेकिन हिन्दुस्तानी सिनेमा के दर्शक इस महान कलाकार इफ्तेखार हुसैन साहब को कभी नहीं भूल सकता। यही उनकी सबसे बड़ी कामयाबी है।
आपको बताते चलें कि आज सिनेमा के रुपहले पर्दे पर पुलिस को जब भ्रष्ट, बेईमान या नेताओं के चमचे की शक्ल में पेश किया जाता है तो यह सोचने पर विवश हो जाना पड़ता है कि जो दौर गुज़र गया, वो ठीक था या आज के परिवेश में जो पुलिस का चरित्र दिखाया जा रहा है । यह प्रश्न सिर्फ हमारा और आपका नहीं है बल्कि समाज के हर तबके का है जो पुलिस में अपनी सुरक्षा तलाशता है ।
गुज़रे समय में हिंदी फिल्मकारों ने इसी पुलिस की छवि को दर्शकों से रूबरू कराया था । जिसमें पुलिस एक सम्मान जनक स्थिति में दिखाई देती थी ।
बदलते समय में हिंदी सिनेमा भले ही बदल गया हो लेकिन हमारे देश में आज भी ऐसी खाकी वर्दियां हैं जो हर समय देश की सुरक्षा और समाज की सेवा भाव से ही जी रहे हैं। अनुराग लक्ष्य परिवार ऐसे पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों को सलाम करता है ।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 10394
Who's Online : 12
