बस्ती: राम जानकी मार्ग पर धरमूपुर ग्राम पंचायत के नैपुरवा , दुबौलिया निवासी मोहम्मद अकरम के 18 वर्षीय पुत्र शाहिद का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पीछे जामुन के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ शव मिला। मौके पर पहुंचे दुबौलिया थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शव को नीचे उतरवा कर जांच पड़ताल शुरू की।शाहिद पुत्र मो अकरम उम्र करीब (18) वर्ष का बुधवार की सुबह करीब 5:00 बजे घर के पीछे जामुन के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। जिसको उसकी चाची रेशमा जब घर के पीछे गई तब देखा। शाहिद दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसको रात्रि में कम दिखाई पड़ता था। और पिता मोहम्मद अकरम करीब 1 वर्ष से मुंबई रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शाहिद के छोटे भाई तहसीन रजा ने बताया शाहिद मेरे साथ ही एक ही तखत पर सोते थे। रात में खाना सभी लोग एक साथ खाया था। कब उठकर वह चला गया मुझे जानकारी नहीं हो पाई। घटना के बाद मृतक की मां कैकसा बानो बेहोश पड़ी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया मामला आत्महत्या सा लग रहा है युवक को रतौंधी होती थी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण का पता चलेगा।