अम्बेडकर नगर।राजकीय मेडिकल कालेज, अम्बेडकर नगर के कम्युनिटी मेडिसिन के तत्वाधान में दिनांक 06/08/25 को रूरल हेल्थ ट्रेंनिंग सेंटर (सी०एच०सी० टाँडा) और अर्बन हेल्थ ट्रेनिग सेन्टर (सी०एच०सी० मीरानपुर, अकबरपुर) पर विश्व स्तनपान सप्ताह ( 1 से 7 अगस्त) पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में स्तनपान कराने के तरीके उसमें आने वाली बाधाएं एवं होने वाले फायदे, समाज में फैली भ्रांतियों के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डा० मुकेश यादव एव उप प्रधानाचार्य डा० उमेश कुमार वर्मा के दिशा निर्देश में किया गया। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के एमडी जूनियर रेजिडेंट डा० रामनिवास ने बताया स्तनपान की शुरुआत नवजात के जन्म से 1 घंटे के अंदर कराना है नवजात को जन्म से 6 महीने तक सिर्फ स्तनपान कराना है पानी शहद जन्म घुट्टी इत्यादि कदापि नहीं दिया जाना है मा स्तनपान को 2 साल तक या उसके बाद भी करा सकती हैं परंतु 6 महीने के उपरांत शिशु की अतिरिक्त आवश्यकता की दृष्टिगत घर में उपलब्ध तरल आहार दिया जाना अति आवश्यक हैं साथ ही स्तनपान से मा और नवजात शिशु को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया एमबीबीएस एवं इंटर्न छात्रों के द्वारा मरीजों एवं उनके तीमारदारों को पोस्टर, इंटरपर्सनल कम्युनिकेशन के माध्यम से भी जागरूक किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डा० रिचा मिश्रा, डा० मोहम्मद आतिक, डा० विजयश्री, डा० शिवरतन, डा० दीपक कुमार, मौर्य डॉ नीरज, डॉ मोहम्मद फुहृद्ध, डॉ नीरज डॉ मोहम्मद रजा, एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा । |