बस्ती (दैनिक अनुराग लक्ष्य ) महिला पी जी कॉलेज बस्ती के सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 5 वर्ष पूर्ण होने पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उपलब्धियों को गिनाते हुए इस नीति पर विस्तार से शिक्षकों व छात्राओं विस्तृत रूप से समझाया कि कैसे नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा में एक नये युग की शुरुवात कर रही है।नई शिक्षा नीति युवाओं में कौशल और के साथ दक्षता बढ़ा रही है,जो रोजगार के नए क्षेत्रों एवं अवसरों का सृजन कर रहे हैं।डिजिटल तकनीकि और रोजपरक पाठ्यक्रमों के अध्ययन से युवाओं में आत्म निर्भरता बढ़ रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थ विश्विद्यालय संबद्ध महाविद्यालय इकाई के मंत्री डॉ रघुवर पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय परंपरा व मूल्यों को ज्ञान के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है जो एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर कमलेश कुमारी पाण्डेय। ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह, डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव, डॉ प्रियंका मिश्रा,मोनी पाण्डेय,पूनम यादव,सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।