इंदिरा भवन पर ट्रांसजेंडर समुदाय के ऑनलाइन विद्यालय का उद्घाटन: राज्यपाल

बस्ती: कप्तानगंज में इंदिरा चैरिटेबल सोसायटी द्वारा ट्रांसजेंडर के लिए स्थापित पाठशाला में अपने द्वारा दिए गए डिजिटल बोर्ड का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वेद मंत्रों के उच्चार के बीच उद्घाटन किया उन्होंने पाठशाला के निरीक्षण के साथ-साथ किन्नर समाज के लोगों को उपहार भी भेंट किया संबोधन में कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए किन्नर समाज को अपने आप को आगे लाना होगा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए अपनी आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचना होगा इसके लिए उन्हें अपना डर और झिझक दूर करके सबसे मिलकर अपनी बात पहुंचानी होगी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना ,आयुष्मान कार्ड योजना राशन कार्ड योजना सहित पशुपालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सकती है आवश्यकता इस बात की है कि यह समाज के मुख्य धारा से जुड़कर अपनी बात को उचित फोरम पर उठाएं । ऐसा सुनने में आता है कि यह समाज अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से डरता है इसलिए उनसे मिलने का प्रयास नहीं करता यही कारण है कि यह लोग अभी तक समाज के मुख्य धारा से जुड़ नहीं पाए हैं इनके उत्थान के लिए मैं जो कुछ भी बन पड़ेगा करूंगी इन लोगों को केवल इतना करना है कि अपने विकास से संबंधित योजनाओं का प्रोजेक्ट बनाकर अधिकारियों के माध्यम से उसे केंद्र व राज्य सरकार तक पहुंचाते रहे इसमें अगर मेरे किसी सहयोग की आवश्यकता है तो वह हमेशा मिलेगा उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला मुख्यालय पर इनके उत्थान के लिए कमेटी बनाकर मासिक उनके विचार प्राप्त किए जाएं और उससे संबंधित प्रशिक्षण या विकास परक जो भी योजनाएं हो उसे शासन को वरीयता क्रम में भेजी जाए किन्नरों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का पहला अनुभव है जो मेरे हृदय को छू गया है ।

समारोह को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि बस्ती जनपद में प्रदेश का दूसरा गरिमागृह जल्द जल्द अस्तित्व में आ जाएगा अभी तक प्रदेश में केवल गोरखपुर में गरिमा गृह स्थापित है उसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है ।उन्होंने ट्रांसजेंडर के विकास के लिए इंदिरा चैरिटेबल सोसायटी और उसके सीईओ अजय पांडेय की सराहना की कहा कि ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड में सदस्य के रूप में अजय पांडेय की नियुक्ति से इनके विकास की दिशा में तेजी आएगी उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में ट्रांसजेंडर के के कोचिंग के लिए व्यवस्था बनाने की बात कही संस्था के सीईओ अजय पांडेय ने अतिथियों का आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि संस्था ट्रांसजेंडर कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है कप्तानगंज से बिशनपुर में स्थित सिद्ध मित्र फर्नीचर यूनिट का विजिट भी की इस मौके पर मंडलायुक्त ,आईजी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी,मुख्य विकास आदि लोग मौजूद रहे