विद्या मंदिर में वैदिक संस्कृति*आचार्य सुरेश जोशी

🍐🍐ओ३म् 🍐🍐
*विद्या मंदिर में वैदिक संस्कृति*
श्रावणी उपाकर्म का पावन शंखनाद जनपद बाराबंकी के *विद्या-मंदिर सम्राट एकेडमी* से हो गया।सुप्रसिद्ध समौसा सम्राट बाराबंकी से ख्याति प्राप्त *समौसा सम्राट भाईयों* ने एक सफल व्यापार प्रतिष्ठान के साथ-साथ अपने परिश्रम से प्राप्त *सुधन को वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार में समर्पित करने हेतु सम्राट एकेडमी* को जन्म दिया है।
हमारी युवा पीढ़ी को 📚सत्य सनातन संस्कृति 📚 से परिचित कराने के लिए *सम्राट भाईयों* ने शिक्षा के क्षेत्र में जो आधार शिला रखी है वो अल्प ही समय में *शिक्षा-संस्कृति वट वृक्ष* बनने जा रहा है।
🪔 *एतिहासिक उपलब्धि*🪔
बाराबंकी जनपद के 🍁 तीर्थ स्थल सतरिख *सप्तर्षि मार्ग परिसर क्षेत्र* के इस विद्यालय में लगभग ३०० छात्र-छात्राओं का बौद्धिक एवं नैतिक परीक्षण करने पर पाया गया कि *शत-प्रतिशत छात्र/छात्राएं शाकाहारी* परिवारों से हैं जो आज के वातावरण में एक *एतिहासिक उपलब्धि* है!
🪔संस्कारशाला 🪔
इस पावन अवसर पर एक *संस्कार शाला* का आयोजन किया गया जिसमें *छात्र -छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ समस्त विद्यालय परिवार* ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर *आर्यावर्त्त साधना सदन पटेल नगर दशहरा बाराबंकी* ने निम्न बिंदुओं पर सनातन चिंतन धारा के निम्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला!
🔥 *स्वस्थ शरीर*🔥
सात्विक आहार,स्वप्न रहित निद्रा व उत्कृष्ट ब्रह्मचर्य के पालन से भारत को आरोग्य बनाना है।
🔥 *पवित्र मन*🔥
राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को *सत्यवादी* होना पड़ेगा। सत्य की उपेक्षा करके जो लोग समझते हैं कि *गंगा स्नान,कांवर ढोने,भूखे रहने,कथा सुनने से मन पवित्र होगा* वो घोर अंधकार में जी रहे हैं।सत्य बोलन विद्यार्थी का सबसे बड़ा तप है।
🔥 *शुद्ध बुद्धि*🔥
बुद्धि की शुद्धि केवल ज्ञान से ही संभव है।अत: प्रत्येक छात्र/छात्रा को कठोर परिश्रम के साथ विद्या उपार्जन करना चाहिए।
🔥 *बलवान आत्मा*🔥
आत्मा का भोजन *ओ३म् का ध्यान* है प्रत्येक छात्र/छात्रा को प्रतिदिन प्रात:काल उठते ही पांच मिनट *ओ३म् का जाप* करना आत्मा को बलवान बनाने के लिए *मील का पत्थर* मानना होगा!
🔥 *ईश्वर समर्पण*🔥
दिनभर के प्रत्येक कार्य को करते समय विद्यार्थी को यह सोचना है कि मेरे *प्रत्येक कर्म को परमात्मा देख रहा है।सुन रहा है ।जान रहा है* यही ईश्वर समर्पण है।
समस्त विद्यालय परिवार ने इस *संस्कार शाला* की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय परिवार की प्रबंध समिति *सम्राट बंधुओं* ने भविष्य में इस कार्यक्रम को *अति-विस्तार* देने का 🧘शिव-संकल्प🧘 लिया है।
🌻विशेष -सूचना🌻
आगामी *१५ अगस्त को आर्यावर्त साधना सदन के देखरेख में *भब्य संस्कार-संस्कृति,प्रतिभा चयन व राष्ट्र निर्माण* मिशन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
विद्यालय परिवार के पुरोधा *विजेंद्र गुप्ता आदरणीय बाबा समोसा सम्राट* इस आयोजन के प्रमुख रहेंगे जिसमे लगभग *चौदह ग्रामों के ग्राम देवी-देवता* भी प्रतिभाग करेंगे!
📚 *वेद प्रचार यात्रा*📚
श्रावणी उपाकर्म के पावन अवसर पर जनपद बाराबंकी में *जगह-जगह,घर-घर* वैदिक यज्ञ,पारिवारिक सत्संग व संस्कारों का समायोजन किया गया है।अभी तक *दशहराबाग,सतरिख क्षेत्र* में वेद-प्रचार कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं।ग्रामीण अंचल *शाले नगर एवं ग्राम घेरी प्रस्तावित* हैं इसके अतिरिक्त जो भी सज्जन *अपने परिवार,ग्राम,नगर,मुहल्ले* में 📚 वेद प्रचार,पारिवारिक सत्संग,वैदिक यज्ञ📚 सम्पन्न कराना चाहते हैं वो निम्न पते पर सूचना दे सकते हैं।
आचार्य सुरेश जोशी
🌹वैदिक-प्रवक्ता🌹
आर्यावर्त्त साधना सदन
पटेद नगर दशहरा बाग
बाराबंकी उत्तर-प्रदेश।
📱*7985414636*📱