बस्ती। रविवार को विकासखंड कप्तानगंज के सावित्री मैरिज हॉल में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान लोगों ने बताया कि प्रजापति समाज द्वारा बनाए गए मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी आज भी आधुनिक फ्रिज को मात देता है। इसके साथ ही, मिट्टी के बनाए दीपक दीपावली की आस्था और परंपरा की जीवंत मिसाल हैं।
वही वक्ताओं ने बताया समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाराजा दक्ष प्रजापति ने जनता को उनके कर्तव्य, जिम्मेदारियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद प्रजापति ने बताया माता पार्वती के पिता महाराजा दक्ष प्रजापति ने सामाजिक व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान संजय प्रजापति, रामनाथ प्रजापति, रणजीत प्रजापति, ओम प्रकाश चौटाला, राम बेचन प्रजापति शिवरतन प्रजापति, राम किशनलाल , कृष्णा पेन्टर, श्याम विलास, डॉ० प्रेमचन्द्र प्रजापति महेन्द्र प्रजापति, राम किशुन प्रजापति, अशोक प्रजापति, राम संवारे प्रजापति, विष्णुदत्त प्रजापति, झित्रूलाल प्रजापति राजेन्द्र प्रजापति, प्रिन्स प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे