महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । हनुमानगढ़ी में स्वर्गीय राम नरेश यादव उर्फ दरोगा पहलवान की स्मृति में एक विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के भारत केशरी पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखाड़ा हनुमानगढ़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष-संकट मोचन सेना पूज्य संत संजय दास महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रतिष्ठित दंगल प्रतियोगिता में पूज्य संत संजय दास महाराज के साथ कई अन्य संत-महंत भी मौजूद रहे, जिनमें महंत राजेश दास महाराज पहलवान, राष्ट्रीय पहलवान केशव दास महाराज, विवेक दास , डॉ. देवेशाचार्य , विराट दास , और राकेश दास शिवम श्रीवास्तव प्रमुख थे। बड़ी संख्या में साधु-संतों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन स्वर्गीय दरोगा पहलवान की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और कुश्ती की प्राचीन भारतीय परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।