न्यायालय से सेवानिवृत कर्मचारियों का हुआ विदाई समारोह

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) आज दिनांक 30/06/2025 को उतर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, बस्ती के तत्वाधान में न्यायालय से सेवानिवृत हो रहे 4 कर्मचारियों क्रमशः लाल जी, इंद्रावती शुक्ला, केशरी देवी, राम सुरेश जी का विदाई समारोह एवं न्यायालय में विभिन्न संवर्गों में चयनित होकर आए हुए नवागत कर्मचारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल श्रीवास्तव जी ने किया, संचालन नियाज़ अहमद ने किया, अशोक सिंह अध्यक्ष, चंद्रमोहन श्रीवास्तव द्वारा सेवानिवृत हो रहे समस्त कर्मचारीगण का सम्मान किया गया साथ ही नवागत कर्मचारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम को अनिल श्रीवास्तव, अशोक सिंह, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, मोहम्मद नियाज़ अहमद, भागवत शुक्ल आदि ने संबोधित किया। कार्यकम में मुख्यरूप से, शिव शंकर शुक्ल, शिवम त्रिपाठी, विष्णु त्रिपाठी, सूरज पांडे, अश्वनी पांडे, आशीष कुमार मिश्रा, जय प्रकाश, अखिलेश गौतम, मेराज अहमद, योगेश प्रताप सिंह, जैनेन्द्र यादव, कमल कुमार, प्रभात पटेल, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे ।