* धनौवा चौराहे के पास रामजानकी मार्ग पर हुआ दुर्घटना
* गोरखपुर जनपद के उरुवा थाना क्षेत्र के धुरियापार पहाड़पुर जा रहा था एम्बुलेंस
कुदरहा, बस्ती। राम-जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के धनौवा के पास बुधवार को करीब चार बजे एंबुलेंस के चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गया।और एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में चला गया। वहीं एंबुलेंस में सवार तीन लोगों को भी हल्की चोटें आयीं। आस पास के लोगों ने घायल साइकिल सवार को निजी वाहन से बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कलवारी थाना क्षेत्र के भंगुरा गांव निवासी 56 वर्ष पूर्णवासी साइकिल से पांऊ बाजार आ रहे थे ।कि अभी वह धनौवा पहुंचे थे।कि पीछे से आ रही एंबुलेंस ने ठोकर मारते हुए सड़क किनारे खाई में चली गई।और वह सड़क पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस लखनऊ से एक को शव को लेकर गोरखपुर जनपद के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम धुरियापार पहाड़पुर जा रहा था। योगेन्द्र ने बताया कि उसके भांजी का लखनऊ मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी उसी के शव को प्राइवेट एंबुलेंस से घर ले जा रहे थे।