रोजगार मेले का आयोजन, आगामी 09 जून को

अम्बेडकरनगर –  प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर अंबेडकर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि अकबरपुर तहसील अंतर्गत राजकीय आईटीआई कटरिया याकूबपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पैसेंजर कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी सुजुकी मोटर द्वारा शिक्षित बेरोजगार को रोजगार देने के लिए आगामी 9 जून दिन सोमवार को बेरोजगारों की भर्ती की जाएगी। उन शिक्षित बेरोजगार को आईटीआई की योग्यता रखना पूर्ण से अनिवार्य है। जिसकी आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होना चाहिए। तथा दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो और आईटीआई की डिग्री में 50% अंक होना आवश्यक है। तथा अभ्यर्थी पूर्ण रूप से स्वस्थ होना चाहिए। जिस ट्रेड में कंपनियों द्वारा भर्ती ली जाएगी जैसे-मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, बेल्डर, पेंटर,वायरमैन सीट मेंटल,सी0ओ0इ0 आटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एवं ड्राई पी0पीओ0 आदि ट्रेडो में भर्ती की जाएगी। वेतन एवं लाभ एफटीसी रुपए 24,550 प्रतिमाह सीटीसी इसी तरह शैक्षिक योग्यता के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।