बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में समर कैंप का आयोजन हुआ । चौदहवें दिन विद्यालय में समर कैंप के अन्तर्गत योग, व्यायाम के अतिरिक्त सामाजिक समस्याओं, कुरीतिओं, पर्यावरण एवं स्वच्छता आदि पर लघु नाटक कराया गया । विद्यार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा क्या खाया जाए क्या ना खाया जाए के बारे में प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून द्वारा विस्तृत रूप से बच्चों को जागरूक किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्या सहित सभी अध्यापक/कर्मचारी उपस्थित रहे ।