सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में शिक्षकों की बंपर भर्ती का ऐलान

जितेन्द्र पाठक

खलीलाबाद- सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए शिक्षकों की बंपर भर्ती की घोषणा की है। विद्यालय प्रबंधन ने PGT, TGT, और PRT सहित सभी विषयों के लिए बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली हैं। यह उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते हैं।साक्षात्कार की तिथि और स्थान निर्धारित

विद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का समय 25 जून को रखा गया है। सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद परिसर में ही साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू के बाद, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर रुचि रखने वाले तथा योग्य अध्यापकों को सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापन का कार्य करने का अवसर मिलेगा।

प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी का बयान विद्यालय के प्रबंध निदेशक, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने इस भर्ती के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नए सत्र में विद्यालय में अध्यापकों के लिए यह एक बड़ी भर्ती है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य शिक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखना है, और इसके लिए हम ऐसे समर्पित और प्रतिभाशाली शिक्षकों की तलाश में हैं जो हमारे छात्रों के भविष्य को गढ़ने में मदद कर सकें।”

डॉ. चतुर्वेदी ने आगे बताया कि 25 जून को इंटरव्यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोग दिए गए नंबरों पर संपर्क कर इंटरव्यू कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं। विद्यालय के गए नंबर और विद्यालय की ईमेल आईडी पर आवेदन सुनिश्चित करा सकते हैं।