राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ 

बहराइच 02 जून। प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच ने बताया कि प्रवेश सत्र 2025 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र में एन.सी.वी.टी. एवं एस.सी.वी.टी. पाठ्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चयन/प्रवेश प्रकिया प्रारम्भ हो गयी है। सत्र अगस्त 2025 में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट एससीवीटीयूपी डाट इन पर 05 जून 2025 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 01 अगस्त 2025 को 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु रू. 250=00 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए रू. 150=00 आवेदन शुल्क निर्धारित है। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश हेतु अलग-अलग व्यवसायों के लिए न्यूनतम शैद्विाक योग्यता कक्षा 08 एवं हाईस्कूल निर्धारित है। प्रवेश के सम्बन्ध अन्य जानकारी के लिए इच्छुक छात्र अमित पाण्डेय के मो.न. 8874676220 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः