जिलाधिकारी ने किया सोनौली बार्डर का निरीक्षण

नौतनवा (महराजगंज) महराजगंज के नवागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने भारत -नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली बार्डर का निरीक्षण किये।

इस दौरान सीमा पर तैनात पुलिस एवं एस.एस.बी के जवानों से सुरक्षा का लिया जायजा।

जिलाधिकारी ने सीमा पर बने एस.एस.बी चेकपोस्ट का निरीक्षण किये। इस दौरान एस.एस.बी के उच्चाधिकारियों से सुरक्षा को लेकर एक बैठक करके वार्ता किये।उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिये। सीमावर्ती क्षेत्र से दोनो देशों के नागरिकों एवं पर्यटकों का नियमानुसार आवागमन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिये। किसी भी प्रकार का असुविधा आने-जाने वाले पर्यटकों को न हो।

इस दौरान बन रहे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का स्थलीय निरीक्षण भी किये।

इस दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी, सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, सोनौली चौकी इंचार्ज बृजभान यादव,एस.एस.बी के असिस्टेंट कमांडेंट सहित अन्य मौजूद रहे।