बस्ती नवंबर बस्ती जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार आरोपियों पर PF फंड दिलाने के नाम पर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने का आरोप लगा है।
आपको बताते चलें कि जांच में आरोपी पीड़ितों को PF का पैसा दिलाने का झांसा देकर उनके मोबाइल फोन पर संदिग्ध APK फाइल भेजते थे,इसके जरिए मोबाइल का एक्सेस हासिल कर RAT तकनीक की मदद से फोन को अपने नियंत्रण में ले लेते थे,इसके बाद पीड़ितों के बैंक खातों से रुपये निकालकर UPI के माध्यम से दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे,ठगी की रकम को ATM, POS मशीन और चेक के जरिए निकाला जाता था,पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारतपे POS मशीन,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज और नकदी बरामद की है,पुलिस द्वारा POS मशीन की जांच किए जाने पर कुल 44 लाख 17 हजार 996 रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है,पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया एक वादी के द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है उसका और उसके परिवार के खाते में फंड का पैसा लाने के नाम पर कुछ फोडस्टर न्यूड़ एकाउंट के रूप में प्रयोग किए थे, इस शिकायत पर जनपद बस्ती के साइबर थाना और उनकी टीम ने डबलब करते हुए बताया इन एकाउंट के खिलाफ 7 NCR दर्ज है इन शिकायतों की विवेचना के दौरान हमारी टीम ने एक पूरे गैंग का पर्दा फांस किया,ये लोग कुछ APK फाइलों के माध्यम सेमैरेज गिफ्ट इत्यादि की फाइल भेजते थेजिसके पास ये भेजते थे तो अगर किसी ने उसको डाउनलोड कर लिया तो उसके फोन को हैक करके उसकी सेटिंग हैक कर लेते थे जब भी वह व्यक्ति ट्रांजेक्शन करता था तो उसका पिन ज्ञात कर लेते थे और रूल एकाउंट में लेकर उसे डिस्पर्स कर देते थे तत्काल इनके द्वारा जो पैसा रूल एकाउंट में आता था उसे UPI चेक और प्वास मशीन के माध्यम से जल्द से जल्द पैसा निकाल कर अन्य खाते में ट्रांसफर कर देते थे, इनके द्वारा जो आपराधिक कृत किया गया उसके खिलाफ सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।







Views Today : 6579
Who's Online : 15