उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की मनाई गई 34 वी पुण्यतिथि

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) अखिल भारतीय वीर बहादुर सिंह जन सेवा संस्थान के द्वारा जिगिना चौराहे के निकट संस्थान के कैम्प कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के मंडल अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कराए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम जनमानस को दी। आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी, वह आज भी एक मिसाल है। उन्होंने विकास के मुद्दे पर सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य किया। इस अवसर पर बृजमोहन सिंह, डॉक्टर दीपेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश गोयल ,रविंद्र कुमार उर्फ बिंदा चौधरी, नरेश सेन, मोहम्मद आरिफ खान,व दीपक कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।