साउथ एशिया फॉर डेवलपमेंट इनिशिएटिव कार्यक्रम के अंतर्गत लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय लुंबिनी नेपाल आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पिथौरागढ़, उत्तराखंड भारत इंदिरा कला संगीत नागरिक खैरागढ़ छत्तीसगढ़, के संयुक्त तत्वाधान में लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में विगत दिनों अंतरराष्ट्रीय पुस्तक लोकार्पण नाटक कला एवं एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया ।जिसमें देश-विदेश के लगभग 200 शिक्षकों , विद्वानों , साहित्यकारों ,कवि एवं शायरों ने शिरकत की । इस अवसर पर मुख अतिथि के रूप में डॉक्टर लवली शर्मा कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ , विशिष्ट विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मलिक रत्न शायब डीन बौद्ध अध्ययन संकयाय बौद्ध विश्वविद्यालय की गरिमामय उपस्थिति रही। डॉक्टर बी पी अशोक आईपीएस पुलिस अधीक्षक लखनऊ उत्तर प्रदेश भारत ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर बहराइच जनपद उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ साहित्यकारों को पहली बार बुद्ध इंटरनेशनल आइकान एजुकेशन अचीवर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। जिसमें सीनियर शहर रईस सिद्दीकी बहराइच व कवि पी. के. प्रचण्ड को बौद्ध इंटरनेशनल आइकान एजुकेशन अचीवर अवार्ड 2025से सम्मानित करते मेमोंटो अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में भारत देश के विभिन्न प्रांतो के शोधकर्ताओं एवं साहित्यकारों शिक्षकों एवं आध्यात्मिक विभूतियां को भी सम्मानित किया गया। यह पहली बार है कि रईस सिद्दीकी बहराइच जिन्हें अब तक देश-विदेश से लगभग 350 प्रशस्ति पत्र सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्राप्त हो चुका है साथ ही पी के प्रचण्ड को भी सैकड़ों सम्मान मिल चुका है,को पहली बार विदेश की धरती लुंबिनी विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर एक बड़ा सम्मान प्रदान किया गया है। उक्त सम्मान प्राप्त होने पर अवध वाटिका सहित संस्थान बहराइच एवं उर्दू महफिल बहराइच एवं शिक्षक संगठनों व शिक्षकों में प्रसन्नता प्रकट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।