वाराणसी, काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच पंजीकृत, वाराणसी की साप्ताहिक 160 वीं गोष्ठी शनिवार को मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड सनबीम लहरतारा, यादव कटरा चन्दुआ छित्तुपुरा में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ गजलकार शमीम गाजीपुरी , मुख्य अतिथि रामजतन पाल,संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती वंदना सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, सुबोध सिन्हा, रामजतन पाल, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव टोपी, जमाल बनारसी, अवधेश कुमार मिश्र मधुप, मोहकम बनारसी,गोपाल केशरी, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, शमीम गाजीपुरी, राम जतन पाल, आशिक बनारसी, खलील राही, राजनारायण पाण्डेय, व किशन यादव इत्यादि रहे।
सभी उपस्थित कवियों एवं शायरों ने अपने कलाम पढ़े।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी