ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हैदरगंज में भव्य तिरंगा यात्रा, सेना के पराक्रम को नमन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या
हैदरगंज, अयोध्या। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाए गए अदम्य पराक्रम और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में आज हैदरगंज बाजार में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना के समर्थन और देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निकाली गई थी।
यात्रा का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा से हुआ और यह हनुमानगढ़ी चौराहा, सब्जी मंडी, चौक हैदरगंज होते हुए कॉपरेटिव बैंक तिराहा से वापस पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पर आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर भारी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय”, वंदे मातरम भारतीय सेना जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद” और आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता बृजेन्द्र दुबे ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के अड्डों और पाक एयरबेसों पर हमला कर दुनिया को यह दिखा दिया है कि भारत छेड़ने पर छोड़ता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के जवाबी हमले के जवाब में हमारे सैनिकों ने पड़ोसी मुल्क को ऐसे घाव दिए हैं, जिन्हें वह कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने देशवासियों से एक साथ मजबूती से आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का आवाहन भी किया।
इस तिरंगा यात्रा के संयोजक बृजेन्द्र दुबे के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम युवाओं, स्थानीय पुलिस के जवानों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान राममोहन भारती (जिला उपाध्यक्ष भाजपा अयोध्या), के.के. तिवारी (मंडल अध्यक्ष भाजपा हैदरगंज), महेंद्र मिश्र (नि. मंडल अध्यक्ष हैदरगंज), अंकित श्रीवास्तव, नरेंद्र पाण्डेय, मंडल मंत्री शैलेंद्र शुक्ल, अनुराग पटेल, विपिन मिश्र, दीपू मिश्र, प्रमोद कुमार, मनोज तिवारी, जगन्नाथ दुबे, राम शंकर यादव, मुन्ना तिवारी, शिवम पाण्डेय, सुरेश वर्मा, कपिलदेव पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, रामप्रताप जायसवाल, लक्ष्मण मोदनवाल, दिलीप गिरी, के.डी. पाण्डेय, विजय प्रताप सिंह, मुंशी लाल चौहान, पवन पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, रामसजीवन पाण्डेय, रामकेवल पाण्डेय, ज्ञानसागर मिश्र, अतुल पाण्डेय, अतुल मिश्र, गौरव पाण्डेय, कृष्णकुमार पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, रोशन अली, उदित सर्राफ (जि.पं.स.), सियाराम सर्राफ, निकऊ पाण्डेय आदि सहित 250 से अधिक लोग सम्मिलित हुए। यह भव्य तिरंगा यात्रा देश के प्रति एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान का एक सशक्त प्रदर्शन था।