विक्रमजोत से दुबौलिया तक खेत खलिहान व गांवों में निकली यात्रा
बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) समाजसेवी व भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा द्वारा बीते गुरुवार को हर्रैया से शुरू की गई तिरंगा यात्रा आज सातवें दिन विक्रमजोत विकास खण्ड से दुबौलिया विकास खण्ड तक पहुंची श्री पाण्डेय के आग्रह पर आज एक दिन अतिरिक्त विद्यालय पहुंचकर विक्रमजोत स्थिति श्रीमती कौशल किशोरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय हियारूपुर के बच्चों ने हिमायूंपुर से सुखरामपुरवा होते हुए सरसण्डा तक यात्रा में सहभाग किया तो दुबौलिया विकास खण्ड के विशेषरगंज बाजार स्थित डायमंड शिक्षण संस्थान के बच्चों ने भकरही से विशेषरगंज तक यात्रा में सहभाग किया इस दौरान बच्चों में एक अलग उत्साह देखने को मिला यात्रा को सम्बोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि जहां देश की सेना को दस वर्षों में मोदी सरकार ने सशक्त किया वहीं पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी सेना के सम्मान में लगातार तिरंगा यात्रा निकाल रही है जिसका देश की जनता भूरि भूरि प्रशंसा भी कर रही है फलत: कुछ विपक्षी नेताओं के पेट में मरोड़ पैदा हो रहा है वो तिरंगा यात्रा को राजनीतिक करार दे रहे हैं जबकि हम लोगों की यात्रा विशुद्ध रूप से राष्ट्रवाद से ओतप्रोत है कहीं पर किसी प्रकार का राजनीतिक नारा नहीं लग रहा है अपितु हम सभी मां भारती के जयकारे व तिरंगे के माध्यम से सेना के शौर्य व पराक्रम को सलाम कर रहे हैं विपक्षी चाहें तो शेष बची दो दिनों की यात्रा में शामिल हो या वो खुद भी यात्रा व गोष्ठी कर सकते हैं किन्तु तिरंगा यात्रा पर टिप्पणी निन्दनीय है इस मौके पर हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं के साथ साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान बर्मा व प्रधानाचार्य निर्मल वर्मा व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा भाजपा मंडल महामंत्री शक्तीदीप पाठक, राजीव पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, सत्यनारायण पाण्डेय, उमानाथ द्विवेदी,अभय बर्मा, अंकुश चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।