आजाद समाज पार्टी ने अब्दुल हकीम को भाईचारा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष किया नियुक्त

जितेन्द्र पाठक

संत कबीर नगर। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के निर्देश पर तेजतर्रार और कर्मठ समाजसेवी अब्दुल हकीम को संत कबीर नगर जिले के लिए भाईचारा प्रकोष्ठ कमेटी का जिला अध्यक्ष नामित किया गया है। यह जानकारी भाईचारा प्रकोष्ठ कमेटी के प्रदेश सचिव ऋषिकेश उर्फ बब्बू भईया ने पत्र के माध्यम से दी।

अब्दुल हकीम की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। इस मौके पर अब्दुल हकीम ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने और इसके जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार पार्टी के सिद्धांतों और निर्देशों पर चलकर कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस नई नियुक्ति से क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।