बस्ती।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर्रैया जिले द्वारा बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज, बिहरा महराजगंज के प्रांगण में 37 विद्यालयों के 750 विद्यार्थियों एवं 37 प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ राकेश प्रताप सिंह, स्वागत अध्यक्ष विक्रमजोत ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, स्वागत मंत्री कप्तानगंज विधानसभा के पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला, क्रांतिकारी समिति सदस्य डॉ. आदित्य प्रताप सिंह, एवं कार्यक्रम संयोजक सुमन कनौजिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया सम्मान समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक परास्नातक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 750 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित तथा विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बस्ती विभाग संगठन मंत्री आकाश जी, तहसील प्रमुख गजेंद्र उबारन गिरी, जिला संगठन मंत्री ऋषभ सिंह, पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष डॉ बृजेश पासवान, हर्रैया नगर अध्यक्ष डॉ रचित सिसोदिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जानवी गौड़, श्वेता गुप्ता शालिनी उपस्थित रही