“नारद चर्चा” कार्यालय पर धूम धाम से मनाई गई देवर्षि नारद जयंती

बस्ती। कटरा स्थित हिंदी दैनिक समाचार पत्र “नारद चर्चा” के कार्यालय पर बुधवार को देवर्षि नारद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गोकरण नारायण पाण्डेय विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और नारद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
मुख्य अतिथि प्रेरक मिश्रा ने कहा कि देवर्षि नारद तीनों लोकों में सूचनाओं का आदान-प्रदान कर पहले पत्रकार के रूप में प्रतिष्ठित हैं। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने उन्हें ब्रह्मांड का आदि पत्रकार बताते हुए पत्रकारिता की पांच विशेषताओं पर प्रकाश डाला—जिसमें विश्लेषण क्षमता, सटीक निर्णय क्षमता, तार्किकता, प्रभावी भाषा शैली और ज्ञान का भंडार होना आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में पत्रकार सुनील कुमार मिश्र, राकेश तिवारी, लवकुश सिंह, वशिष्ठ पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव,राजेश कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र उपाध्याय, राकेश गिरी, राघवेन्द्र सिंह, अनुराग श्रीवास्तव,आशुतोष यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पत्रकारिता में नारद जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।